हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। STUDENT POLICE CADET (SPC) योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं को दिया गया आउटडोर प्रशिक्षण, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में छात्राओं के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन, दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान द्वारा STUDENT POLICE CADET (SPC) योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं को आउटडोर प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को सीएम हेल्पलाइन, पुलिस सहायता हेतु 112 नम्बर, महिला संबंधी शिकायत हेतु 1090, बाल हेल्प लाइन 1098, वर्चुअल थाना, साइबर पोर्टल इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि किस प्रकार FIR दर्ज की जाती है एवं पुलिस द्वारा उस पर किस प्रकार से कार्यवाही की जाती है, पोक्सो एक्ट क्या है इसमें दोषी को सजा का क्या प्रावधान है, इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को इंटरनेट के लाभ एवं हानि के सम्बंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी, छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों का भी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जवाब दिया गया। जिससे छात्रायें काफी सन्तुष्ट दिखीं। उक्त गोष्ठी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours