हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। काफी समय से रेल विकास कार्यों को लेकर देश के अन्य राज्यों से आने वाली रेल सवारी गाड़ियों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने की मांग को लेकर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति चेयरमैन संजय चोपड़ा के नेतृत्व में हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार से उनके कार्यालय रेलवे स्टेशन पर भेंट की। रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार से मांग की, आने वाले शिवरात्रि पर्व कांवड़ मेले को दृष्टिगत रख अपने उच्च अधिकारियों से अधिकारिक रूप से संपर्क कर धर्मनगरी हरिद्वार से संचालित होने वाली रेल सवारी गाड़ियों को सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि हरिद्वार आने वाले देश के कोने कोने के तीर्थ यात्री अपनी रेल यात्रा के माध्यम से हरिद्वार आ सकें। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के विकास कार्यों को लेकर काफी समय से पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश की रेल यात्राएं स्थिकीत होने के कारण हरिद्वार के व्यवसाय ऑटो रिक्शा, होटल धर्मशाला, टूर ऑपरेटर सभी प्रकार के व्यापार ठप पड़े हैं और उत्तराखंड के निवासियों को देश के अन्य राज्यों में आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसी के दृष्टिगत हरिद्वार की रेल यात्राओं का सुचारू रूप से संचालित किया जाना न्याय संगत होगा। कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा धर्मनगरी हरिद्वार में शिवरात्रि पर्व पर आने वाले कांवड़ मेले को दृष्टिगत रख रेल सवारी गाड़ियों का संचालन किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने यह भी कहा रेल विभाग प्रशासन द्वारा अभी जिन रेलगाड़ियों का 8 फरवरी से संचालन होना है उसकी जानकारी ऑनलाइन के साथ-साथ विज्ञापनों के माध्यम से जनता को जागरूक करने के लिए उचित कदम उठाएं ताकि देश दुनिया से हरिद्वार आने वाला तीर्थयात्री पुख्ता जानकारी के साथ अपनी रेल यात्रा की समय सीमा सुनिश्चित कर सके। उन्होंने यह भी कहा जब से हरिद्वार से रेल यात्रा बंद पड़ी है तब से हरिद्वार के व्यापार पर बहुत बड़ी चोट हुई है व्यापारी व सामाजिक संगठनों की ओर से समय-समय पर यह मांग की जाती रही है कि रेल के विकास कार्य ऋषिकेश देहरादून अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे हैं लेकिन अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार तक रेल यात्रा के प्रबंधन किया जाना जनहित के दृष्टिगत एक कारगर कदम होगा। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वासित करते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा 8 फरवरी से ऋषिकेश देहरादून से संचालित होने वाली रेल सवारी गाड़ियां संचालित होने की प्रबल संभावनाएं हैं रेल विकास के कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अन्य अन्य रेल सवारी गाड़ियों का संचालन फरवरी के अंतिम सप्ताह तक संचालित की जाएंगी और रेल विभाग के अपने उच्च अधिकारियों को हरिद्वार के सामाजिक संगठनों की ओर से की जा रही रेल सवारी गाड़ियों के संचालन की जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट करते प्रतिनिधिमंडल में राजेश खुराना, मोहनलाल, राजा भाटिया, जय सिंह बिष्ट, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र कुमार, आर एस रतूड़ी, कुंवर सिंह मंडवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours