हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रदेश में शराब सस्ती करने की घोषणा पर सरकार की निंदा की सुनील सेठी ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता के साथ मजाक कर रही है, प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी को सस्ता करने की बजाय सरकार चार धाम के पवित्र राज्य में शराब सस्ती करके क्या साबित करना चाहती है, प्रदेश सरकार को अगर जनता को कुछ लाभ देना था तो बढ़ते बिजली पानी के बिलो को सस्ता करना था, लेकिन सरकार ने अपनी मानसिकता का परिचय देते हुए उत्तराखंड की जनता के साथ खिलवाड़ किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है, बिजली पानी के उत्पादन प्रदेश में बिजली पानी सस्ता न मिलकर शराब सस्ती करना जनता के साथ धोखा है, आपको बताते चलें कि उत्तराखंड की मौजूदा भाजपा सरकार की कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड में शराब सस्ती करने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जो कि जनहित में सही नहीं किया गया है, शराब सस्ती होने से नशा गोरी बढ़ने की पूरी पूरी संभावना है, एक तरफ तो सरकार नशे मुक्ति अभियान के लिए समाज और स्कूली छात्रों को जागरूक करने के ड्रामे रचती फिरती है, दूसरी तरफ नशे को सस्ता भारत के भविष्य को बिगाड़ने का प्रयास करती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours