हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में भीम आर्मी के द्वारा संविधान के साथ छेड़छाड़ सीएए, एनआरसी, एनपीआर व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया था। उसी क्रम में भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता लक्सर रुड़की तिराहे पर पहुंचे और वहां पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि यह सरकार हम पर जो काला कानून थोपना चाहती है उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और सरकार को चाहिए कि जो काला कानून उनके ऊपर थोपा गया है उसको जल्द से जल्द वापस ले। रुड़की तिराहे से लेकर बालावाली तिराहे तक भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भीम आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला और कहां की सीएए, एनआरसी एनपीआर को जल्द से जल्द वापस ले। बालावाली तिराहे पर पहुंचकर तहसीलदार सुनैना राणा को प्रधानमंत्री राष्ट्रपति, गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के आदेशानुसार आज भारत बंद का आहान किया गया था। उसी को लेकर आज भीम आर्मी यह आंदोलन कर रही है और आगे भी करती रहेगी जो भी चंद्रशेखर का आदेश होगा। वह हमारे लिए मान्य होगा। वही इस बाबत जब लक्सर सीओ अविनाश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भीम आर्मी का रुड़की तिराहे पर आंदोलन चल रहा है। उसको लेकर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैयार है और माहौल किसी भी सूरत में नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। यह लोग शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours