हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल मोहल्ला पांधोई, गुघाल रोड, ज्वालापुर द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। मार्च पास्ट में ग्रीन हाउस प्रथम स्थान पर रहे। बैलेंस रेस में कक्षा छ: की लाईबानूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अल्ताफ़ हुसैन (एचo आरo मैनेजर आईo टीo सीo) ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि खेलों में भी विद्यार्थी अपना भविष्य बना सकते हैं और बना भी रहे हैं। उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा ही प्रगति का एक ऐसा माध्यम है जो समाज व राष्ट्र की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती।
अतिथि पद्मश्री से सम्मानित खालिद ज़हीर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिये खेलों से अच्छा कुछ और होना सम्भव नहीं है। खेल के द्वारा मस्तिष्क स्वस्थ बनता है और शिक्षा के लिये स्वस्थ मस्तिष्क का होना जरूरी है। स्कूल के प्रबंधक रिज़वान अहमद ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का समग्र विकास होता हैं इसलिए खेलों का आयोजन आवश्यक है।
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा किया गया झुम्बा डांस आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया और राष्ट्रगान के साथ वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर सम्मानित जन प्रतिनिधियो के साथ-साथ स्कूल स्टाफ आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours