हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट (इंडिया) जिला इकाई हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से कर लिया गया है। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित बैठक में अमित शर्मा को जिलाध्यक्ष, विवेक शर्मा, विकास झा व प्रशांत शर्मा को उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह को महामंत्री, सागर जोशी, सुनील कुमार व विनोद मिश्रा को सचिव, श्रीमती प्रतिभा वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अश्वनी विश्नोई को समारोह सचिव व रजत कुमार चौहान को प्रचार सचिव चुना गया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व यूनियन के मार्गदर्शक प्रो० पीएस चौहान ने कहा की एनयूजे देश पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था है, जो देशभर में पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर अपने हक की आवाज उठानी चाहिए। एनयूजे के प्रदेश महामंत्री रामचन्द कन्नौजिया ने प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने जाने की मांग करते हुए नव गठित कार्यकरिणी को शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की। महामंत्री जयपाल सिंह ने बैठक का संचालन किया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम विधाकुल, चन्द्रशेखर जोशी, रविंद सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुनील कुमार, श्याम अर्पण, वीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, उदय सिंह, विवेक शर्मा, गुरप्रीत सिंह, सुनील मिश्रा, विनोद मिश्रा, गणेश कुमार, प्रतिभा वर्मा, राजकुमार वर्मा, विजय शर्मा, उधम सिंह, प्रशांत शर्मा व निशा शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours