हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) इकाई हरिद्वार द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल यूनियन ऑफ  जर्नलिस्ट (इंडिया) इकाई के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इसमें नए सदस्यों के लिए प्रस्ताव भी रखे गए। आपको बताते चलें कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) भारत वर्ष में एक बहुत बड़ी पत्रकारों की संस्था मानी जाती है और इसमें प्रिंटिंग मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक के पत्रकार सम्मिलित होते हैं, इसी के चलते आज हरिद्वार में एन०यू०जे०आई (इंडिया) इकाई हरिद्वार में मीटिंग का संचालन हरिद्वार इकाई के महामंत्री जयपाल सिंह ने किया। 
और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) इकाई हरिद्वार के अध्यक्ष अमित शर्मा ने आयोजन किया। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पी०एस चौहान ने कहा कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) पत्रकारों के लिए एक बहुत बड़ी संस्था है। जिसके चलते हमें इस संस्था को और भी मजबूत करना है और जिले के पत्रकारों को एकजुट होकर इस संस्था के लिए कार्य करना है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि पत्रकार एक चौथे स्तंभ का हिस्सा माना जाता है और पत्रकार समाज की आवाज उठाने के लिए अपनी लेखिका से समाज की आवाज उठा है। 
जिसके चलते आज नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट (इंडिया) इकाई हरिद्वार में मीटिंग का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को जोड़ा जाएगा, जिससे एक चौथा स्तंभ को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) इकाई हरिद्वार में नए सदस्यों का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें जल्द से जल्द पत्रकारों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर अश्वनी विश्नोई, श्याम अर्पण, वीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, रजत चौहान, दिनेश भारद्वाज, पुरुषोत्तम शर्मा, उदय सिंह, राधेश्याम, विवेक, सुनील मिश्रा, विकास कुमार झा, विनोद मिश्रा, गणेश कुमार, सुनील कुमार, प्रतिभा वर्मा व राजकुमार आदि उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours