हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सिख समाज के लोगों ने आज लक्सर में गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, नगर में कीर्तन निकालकर सड़कों पर सफाई करते हुए महिलाएं भी नजर आई, वही सिख समाज के लोगों ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने एक संदेश दिया है कि सभी हमारे भाई हैं जात पात भुला कर सभी को मिल जुल कर रहना चाहिए।
                          देखें वीडियो
उसी उपलक्ष में आज नगर कीर्तन निकाला गया है जिससे कि लोगों को भाईचारे का संदेश मिल सके और आपस में भाईचारा बना रहे, आपको बता दें कि गुरुद्वारे से एक शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे लक्सर नगर से होते हुए लक्सरी सिमली ओवरब्रिज से वापिस गुरुद्वारे तक पहुंची है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours