हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड मित्र पुलिस कर्मियों ने कई बार परिचय देकर अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की है एक बार फिर उत्तराखंड मित्र पुलिस की ऐसी ही मिसाल सामने आई है मित्र पुलिस ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर खोए हुए मोबाइल को उसके मालिक से संपर्क कर उनके सुपुर्द किया है, आपको बता दें कि देहरादून जाखन राजपुर पुलिस को एक मोबाइल फोन पेट्रोल पम्प जाखन के सामने गिरा मिला, जिसके नवम्बरो से उसके स्वामी के संबंध में जानकारी की गई, और उनको चौकी जाखन में बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द किया गया, मोबाइल मालिक अवतार सिंह निवासी गढी केन्ट देहरादून खोया हुआ मोबाइल पाकर बहुत खुश हुआ, उन्होंने मित्र पुलिस की सराहना करते हुए भुुरी भुरी प्रशंसा की और पुलिस का आभार व्यक्त भी किया, मित्र पुलिस ने जो अपने कर्तव्य केे प्रति ईमानदारी का परिचय दिया है वह बहुत ही सहानीय है, ईमानदार पुलिसकर्मियों की बदौलत ही उत्तराखंड मित्र पुलिस का मान बड़ा है जो समाज में पुलिस की छवि को साफ-सुथरी बनाने का सदैव कार्य करते रहते हैं, आला अधिकारियों को ईमानदार पुलिसकर्मियों को समय-समय पर सम्मानित भी करना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours