हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ग्रामीण जिला प्रभारी) लक्सर। लक्सर में पुलिस विभाग ट्रैफिक पुलिस और स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के तहत आमजन को जागरूक किया और चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई, वही एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि हम रैली निकालकर वाहन चालको को जागरूक कर रहे हैं जिससे की ट्रैफिक रूल्स का पालन किया जा सके। 
    देखें वीडियो: एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष  डेढ़ लाख से अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में होती है और रैली के माध्यम से हम यह बातें आम जन तक पहुंचाना चाहते हैं जिससे कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर अंकुश लग सके, इसी क्रम में लक्सर में स्कूली बच्चो और पुलिस विभाग परिवहन पुलिस द्वारा रैली निकालकर आमजन को जागरूक करने का काम किया गया है।
   देखें वीडियो: लक्सर सीओ अविनाश वर्मा
वही लक्सर सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर स्कूली बच्चों को साथ लेकर एक रैली निकाली गई है, जिसमें यह संदेश दिया गया है कि सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए, अगर ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी, उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें और दो सवारी से ज्यादा ना बैठे उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वह गाड़ी में सीट बेल्ट बांधकर चलें, जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित हो और सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाया जा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours