हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। शिक्षा नगरी का नाम रोशन करते हुए फोनिक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के एमबीए की छात्रा अलीशा साबरी ने कॉमर्स विषय में सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा में 91% मार्क लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 91% अंक प्राप्त करने पर लोगों का उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है मालूम हो कि इस परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। अलीशा साबरी रुड़की की मोहल्ला कानूनगोयान की रहने वाली है और उनके पिता सऊद साबरी नगर के एक व्यवसाई के रूप में दुकान चलाते हैं। अलीशा साबरी ने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार और अध्यापकों को दिया है। उसका कहना है कि वह आगे चलकर एक कामयाब पर ऑफिसर बनकर गरीब तबके के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा देने के लिए कार्य करना चाहती है। परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours