हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार कनखल पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चला रखा है आए दिन अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस कर जेल की हवा खिलाई जा रही है जिससे अवैध शराब माफियाओं में भी खलबली का माहौल बना हुआ है वही कनखल थानाध्यक्ष का साफ कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी अवैध शराब में लिफ्ट पाया जाएगा, उसके विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा, इसी क्रम में कनखल पुलिस ने 35 अवैध शराब के पव्वो के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है कांस्टेबल अमित चौधरी और कांस्टेबल आशीष अपने निजी वाहन पर अपने क्षेत्र में देखरेख व शांति व्यवस्था को लेकर भ्रमण कर रहे थे जब पुलिसकर्मी तिलोक नगर से आमला बाग के तिराहे पर पहुंचे तो गुरुकुल कांगड़ी की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, उसके हाथ में एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा था जोकि पुलिसकर्मियों को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से 35 पव्वे देशी शराब पिकनिक बरामद हुई अभियुक्त के विरुद्ध कनखल थाना में अपराध संख्या 7/ 2020 धारा 60 आबकारी अधीनियम मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours