हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। मां गंगा जागृति सेवा दल ने अपने साप्ताहिक अभियान के 96 चरण को पूरा करते हुए सती कुंड कनखल पर अभियान संपन्न किया उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान मे हरिद्वार के युवाओं एवं बुजुर्गों ने अधिक संख्या में हिस्सा लिया जिसमें कार्यकर्ताओं ने सती कुंड प्रांगण मे सफाई की एवं सती कुंड के अंदर मौजूद प्लास्टिक, बोतल, पॉलिथीन, आदि जैविक कूड़े को एकत्रित कर कुंड का सौंदर्यकरण किया, कार्यकर्ताओं द्वारा ऑक्सीजन फैक्ट्री निर्माण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सती कुंड प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया, अभियान के पश्चात कार्यकर्ताओं ने आसपास मौजूद व्यक्तियों एवं महिलाओं को मां गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए सभी लोगों को स्वच्छता संकल्प के तहत शपथ दिलाई एवं पर्यावरण सौंदर्य हेतु विभिन्न लोगों को जागरूक किया अध्यक्ष अजय जोशी एवं राहुल कश्यप ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित विभिन्न पौराणिक स्थलों के महत्व को समझते हुए हमें सामूहिक रूप से स्थलों को स्वच्छ रखना चाहिए एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को भी जागरूक करना चाहिए, अभियान में उपाध्यक्ष अनुज अंथवाल कमल शर्मा रविंद्र शर्मा चिराग चौहान रितिक प्रजापति अनुज दिवाकर प्रणव गौरव अमित कश्यप विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours