हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिगत आतंकवादी घटनाओं की संभावना के मद्देनजर प्रदेश के जनपद हरिद्वार में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हर की पैड़ी की सुरक्षा के दृष्टिगत 4 जनवरी की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार पुलिस एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादी घटना होने पर की जाने वाली कार्रवाई की मॉकड्रिल की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा देर रात हर की पैडी पर मॉकड्रिल कर रेस्पॉन्स टाईम और व्यवस्थाओं को चैक किया, करीब दो घंटे चली मॉकड्रिल में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया, संपूर्ण आतंकवादी निरोधी कार्रवाई के दौरान संचार हेतु एसएसपी के नेतृत्व में वीआईपी घाट पर अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया गया था, कार्यवाही के दौरान आपसी संचार में पुलिस द्वारा आतंकवादियों के लिए सांकेतिक रूप से बिच्छू शब्द का प्रयोग किया गया, मॉकड्रिल कार्रवाई के अनुसार 4 जनवरी की रात्रि 23:43 पर सीसीआर द्वारा सूचना प्रसारित की गई कि चार व्यक्ति  जो कि संदिग्ध है, और बिच्छू जैसे प्रतीत हो रहे है, सीसीआर में प्रवेश कर चुके है, और सीसीआर को कैप्चर कर रहे है, सूचना के प्रसारित होने के 2 मिनट बाद ही हर की पैडी चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में चौकी पुलिस मौके पर पहुँच गई और हर की पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी द्वारा समय 23:45 पर वायरलेस के माध्यम से सूचना प्रसारित करी की दो संदिग्ध व्यक्ति जोकि बिच्छू प्रतीत हो रहे हैं, हर की पैड़ी क्षेत्र में मालदीप के पास देखे गए है, एवं सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना प्रसारित होने के 10 मिनट के अंदर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सिटी मैजिस्ट्रेट, बम डिस्पोजल स्क्वाड, आतंकवाद निरोधी दस्ते की अलग-अलग टीमें एवं क्यूआरटी की टीम भी अत्याधुनिक हथियारों एवं बचाव उपकरणों से लैस होकर हर की पैड़ी क्षेत्र पर पहुंच गए, एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड एवं आतंकवाद निरोधी दस्ते के अलग-अलग टीमों द्वारा संपूर्ण हरकी पैड़ी क्षेत्र मे संघन काम्बिंग करते हुए दो आतंकवादियों को मालदीप एवं दो आतंकवादियों को सीसीआर में चिन्हित कर आतंकवाद निरोधी दस्ते की अलग-अलग टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मालदीप एवं सीसीआर में छिपे हुए दो- दो आतंकवादियों को मार गिराया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में करीब दो घंटे चली मॉकड्रिल में पुलिस व प्रशासन का रैस्पांस टाईम परफेक्ट पाया गया, तथा हर की पैडी जैसे अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गई, मॉकड्रिल में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त पायी गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours