हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। जहां एक तरफ अधिकतर लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे वही दूसरी तरफ हरिद्वार के कुछ युवा जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना दिन रात एक करके लगे हुए थे, विगत रोज सोशल मीडिया में एक संदेश प्रसारित हुआ जिसमें गर्भवती महिला के लिए सिंगल प्लेटलेट डोनर यानी जंबो पैक की आवश्यकता थी, जिसे पाते ही ब्लड वोलंटियर हरिद्वार की टीम से शेखर सतीजा ने सदस्यों विशाल अनेजा, प्रिंस अरोड़ा, वसु जोशी व विशाल अरोड़ा अजय व्यास के साथ ऋषिकेश स्थित ऐम्स हॉस्पिटल पहुचे, वहां पहुचकर उन्होंने एसडीपी के माध्यम से प्लेटलेट्स डोनेट की जिससे गर्भवती महिला की मदद की जा सकी और उसकी प्रसूति सुरक्षित रूप से हो सकी महिला के परिजनों के द्वारा ब्लड वोलन्टियर्स हरिद्वार की टीम के कार्य को सराहा और वादा भी किया कि वह लोग उनके साथ हमेशा खड़े है महिला के भाई समकित जैन बताते है कि अभी तक उन्होंने सिर्फ सुना था कि फरिश्ते भी होते है मगर आज उन्हें  रक्तदानियों के रूप में साक्षात फरिश्तो के दर्शन हो गए समकित ने बताया कि उनकी बहन की प्रसूति सुरक्षित रूप से हो गयी और और उनकी बहन को पुत्रधन की प्राप्ति हुई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours