हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पर तैनात कांस्टेबल 1049 आशीष व कांस्टेबल 221 अमित चौधरी द्वारा रोहतास पुत्र तेजपाल निवासी मकान नंबर 313 राजा गार्डन जगजीतपुर को भगवती पुरम तिराहे पर रोड के किनारे बनी लोहे की दुकान के पास अपने आप को छिपाते हुए तथा मौके पर पकडे जाने पर उसके कब्जे से एक आला नकब अधजली मोमबत्ती और माचिस बरामद होने पर गिरफ्तार कर किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 1/ 20 धारा 41/109 सीआरपीसी पंजीकृत किया गया है अभियुक्त रोहतास एक आदतन अपराधी हैं तथा पूर्व में भी चोरी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है तथा इसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के भी मुकदमा पंजीकृत है अभियुक्त रोहतास के विरुद्ध 110 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours