हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बाकरपुर में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया, इस कार्यक्रम में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता, एससी समाज और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश को एक ऐसी अमूल्य चीज दी है इसका मुकाबला संसार में कोई नहीं कर सकता है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान से आज हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में है हमारे संविधान में सभी को बराबर का हक दिया गया है विदेश में शिक्षा पाए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को विदेशों में अच्छे-अच्छे वेतन देने का प्रलोभन दिया गया लेकिन उन्होंने सबको नकारते हुए देश की सेवा करना ही जरूरी समझा, वही जब उत्तराखंड में सीएए और एनआरसी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी कोई घटना नहीं है जिसमें बहुत ज्यादा संवेदनशील समझने की जरूरत समझी जाए, यह सब कुछ सामान्य है और यहां के लोग सभी आपसी मेल मिलाओ से रह रहे हैं और सभी इसका स्वागत कर रहे हैं वहीं पिछले कुछ समय से लक्सर बीजेपी कार्यकर्ताओं में लक्सर विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ आक्रोश उमड़ रहा है जो अब धीरे धीरे सोशल मीडिया के माध्य्म से बाहर निकलना शुरू हो गया है इसी क्रम में जब लक्सर विधायक संजय गुप्ता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में परंपरा एयरपोर्ट को लेकर बात की और जानना चाहा कि क्या इसमें विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कोई जांच की जाएगी, तो कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध गए, कुछ देर चुप रहने के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक कैमरे के सामने से चलते बने और उन्होंने कोई भी जवाब देना उचित नहीं समझा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours