हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। इंटरनेशनल हुमन राइट्स क्राइम कंट्रोल क्राइम मुक्त भारत के चेयरमैन कार्तिक कुमार ने बताया कि जगजीतपुर में लक्सर रोड पर एक ही पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मशीन है जिस वजह से रोजाना ग्रामीणों और आसपास के गांव वालों को भरी ठंड में दिक्कत उठानी पड़ रही है, उन्होंने बताया की जगजीतपुर के आसपास कई गांव लगे हुए हैं जिसमें कोई भी एटीएम मशीन की पुष्टि नहीं की गई वह सब लोग जगजीतपुर की ओर ही पैसे निकालने के लिए आते हैं जिस कारण इतनी ठंड मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने बताया जगजीतपुर में एक ही एटीएम मशीन होने के कारण इस एटीएम मशीन पर बड़ी तादात पर रोजा भीड़ इकट्ठा हो जाती है और एटीएम मशीन में सर्वे डाउन होने के कारण और भी मुश्किलों का सामना इतनी सर्दियों में करना पड़ता है इस दौरान एटीएम पर खड़े-खड़े कई कामों में देरी हो जाती है इस तरह की दिक्कत का सामना काफी समय से करना पड़ रहा है, कार्तिक कुमार ने बताया की जगजीतपुर में पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल की जगह पर एटीएम मशीन के लिए एक कमरा बनाया गया है लेकिन सालों से वहां कोई भी एटीएम मशीन नहीं लगाई गई जबकि काफी समय पहले जगजीतपुर में दो शाखा की एटीएम मशीन मौजूद थी लेकिन अब उसमें से एक ही पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन मौजूद है, अगर फिर से कोई भी शाखा की एक और मशीन लगा दी जाए तो जगजीतपुर के ग्रामीणों को और आसपास के सभी ग्राम के लोगों बहुत राहत मिल सकती है, कार्तिक कुमार का प्रयास समाजिक कार्यों के लिए हर समय लगा रहता है रोजाना हरिद्वार के शहर में इस तरह के मुद्दे और जरूरतमंदों की सहायता दिन प्रतिदिन की जाति है ग्रामीणों और शहर की इस तरह की समस्या को कार्तिक कुमार द्वारा सुना जा रहा है और उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए इसके लिए हर समय सेवा में तत्पर रहते हैं उनके द्वारा जगह जगह पर बैनर लगा दिए गए हैं जिसमें साफ साफ शब्दों में लिखा है अगर कोई भी परेशानी हो तो उनके पर्सनल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours