हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश कुमार गौड़ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए फुरकान अंसारी को हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है, फुरकान अंसारी ने बताया कि कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर केे आग्रह पर मुझे उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है, जिनका मैं सदैव आभारी रहूंगा, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश कुमार गौड़ ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे जिला उपाध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा है उस उम्मीद और विश्वास को बरकरार रखते हुए मैं मेहनत और ईमानदारी से संगठन और समाज के लिए कार्य करूंगा, उन्होंने बताया कि संगठन को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का उद्देश्य ही मेरा पहला कर्तव्य है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours