हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में व पुलिस अधीक्षक नगर व नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माईल अभियान के निकट पर्यवेक्षण में दिनाँक 13 जनवरी 2020 को ऑपरेशन स्माईल टीम प्रथम हरिद्वार के द्वारा गुमशुदा की तलाश करते हुए टीम जब हर की पौड़ी क्षेत्र में पहुँची तो टीम को 3 बालक लावारिस अवस्था में घूमते हुए नजर आए टीम द्वारा बच्चों को विश्वास में लेकर खाना खिलाया गया तथा उसके पश्चात टीम के सदस्यों द्वारा बच्चों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए उनसे उनके नाम पते पूछे तो बच्चों ने अपने नाम   सागर पुत्र राजू निवासी शिव लॉक गोकुल पुरी दिल्ली और दूसरे ने अपना नाम रोहित पुत्र रंजीत निवासी शिवलोक गोकुलपुरी दिल्ली वे तीसरे बालक ने अपना नाम यीशु पुत्र स्वर्गीय बंटी निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद बताया तीनों की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई टीम द्वारा बच्चों को मेडिकल कराकर सी०डब्ल्यू०सी० के माध्यम से बाल गृह दाखिल किया गया और मानवता वादी सोच को ध्यान में रखते हुए इनके परिवार वालों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया टीम द्वारा सोशल मीडिया व गूगल के माध्यम से गोकुलपुरी थाने से संपर्क किया गया तथा बच्चों की जानकारी थाने पर दी गई टीम के अथक प्रयास से बच्चों के परिजन कथा का पता चल पाया टीम द्वारा सागर के पिता जी राहुल से बात हुई जिनके द्वारा बताया गया कि वह बाहर खेल रहा था और अचानक वहाँ से चला गया  गुमशुदा के परिजन काफी भावुक अवस्था में थे तथा अपने बच्चे की कुशलता पाकर काफी खुश थे उनके द्वारा शीघ्र ही अपने बच्चों को ले जाने के लिए कहा गया आज दिनाँक 14 जनवरी 2020 को सागर और रोहित के परिजन हरिद्वार आ गए है, जिन्हें टीम के द्वारा बाल गृह ले जाकर सी०डब्ल्यू०सी० के माध्यम से उनके बच्चों को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया बच्चों के माता-पिता द्वारा भावुक होकर ऑपरेशन स्माईल टीम के सदस्यों का धन्यवाद दिया गया तथा राजकीय बाल गृह के अधिकारी और सी०डब्ल्यू०सी० के सदस्यों द्वारा बताया कि प्रदेश में चला जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान की बदौलत वह टीम के अथक प्रयास की वजह अभिभावक अपने बच्चों से मिल पाए है, और हम ऑपरेशन स्माईल टीम प्रथम का बहुत बहुत धन्यवाद करते है, जिन्होंने हमारे बच्चों को हम से मिलाया बच्चे अपने मां बाप से मिलकर काफी खुश है, ओपरेशन स्माईल टीम फर्स्ट हरिद्वार उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी एच०सी०पी पंचराम शर्मा, कॉन्स्टेबल कपिल, कांस्टेबल देवेंद्र, महिला कांस्टेबल निर्मला बहुगुणा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours