हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पर वादी मुकदमा कंवरपाल पुत्र छंगा राम निवासी मित्तल हाउस गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हॉकी ग्राउंड के सामने कनखल हरिद्वार द्वारा 3 जनवरी की शाम 05:00 बजे अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपने पुत्र अमन उम्र 13 वर्ष का अपहरण कर ले जाने के सम्बंध में मुकदमा अपराध संख्या 07/2020 धारा 363 भादवी पंजीकृत कराया गया बच्चे के अपहरण जैसी संवेदनशील घटना के दृष्टिगत तथा घटना की संवेदनशीलता तथा बालक के अपहरण जैसे गंभीर मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में घटना के खुलासे तथा बालक की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित करते हुए बच्चे की आस-पास के इलाकों में सघन तलाशी शुरू की गई तथा क्षेत्र में मुख्बिर मामूर किए गए तत्पश्चात उप निरीक्षक लाखन सिंह वह कांस्टेबल बलवंत सिंह द्वारा आज अपरत बालक अमन को थाना अंतर्गत फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर के पास से सकुशल बरामद किया गया तथा बालक को परिजनों को सुपुर्द किया गया है, बालक की बरामदगी के आधार पर घटना का अनावरण हुआ है, जिसकी परिजनों तथा स्थानीय लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours