हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सर्दी के मौसम में एक तो सर्दी की मार ऊपर से ठिठुरती ठंड ने लोगो को घरों में कैद कर दिया है, ओर घरों से बाहर बेसहाराओं को ठंड की मार झेलनी पढ़ रही है, वैसे तो सरकार बड़े-बड़े वादे करती है पर इन बेसहाराओं के लिए कोई वादा आज तक पूरा नही ही हुआ है, इस लिए गरीब लोगो को सर्दी की मार झेलनी पढ़ रही है, इस के चलते कल रात को इनरव्हील क्लब हरिद्वार ने अपनी टीम से साथ मिल कर सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए हरिद्वार धर्म नगरी क्षेत्र में रात के समय गरीब व बुजुर्गों को गर्म कम्बल व मोजे वितरित किए, ओर लोगो द्वारा इनरव्हील क्लब की काफी प्रसंशा की।
जब इस बारे में इनरव्हील क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल से बात की तो उन्होंने बताया कि इस समय कपकपाती ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है, और बेसहारा को ठंड ने अपनी जकड़ में ले लिया है जिसके चलते इनरव्हील क्लब हरिद्वार टीम द्वारा रात के समय उन गरीब व बुजुर्गों को गर्म कपड़े दिए है जो इतनी ठंड में बाहर रहने को मजबूर हैं, ओर उन्होंने ये भी बताया कि ठंड में संसाधनों के अभाव से किसी की जान न जाए, इस लिए हर वर्ष क्लब टीम द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष विनीता गोनियाल, सेक्रेटरी मोनिका अरोरा, कोषाध्यक्ष नीलम ननकानी, एडिटर गीता गोनियाल, आई०ओ सीमा गुप्ता, अमिता भार्गव, विभा गर्ग, प्रतिभा राय, कविता शर्मा, डॉ० अन्नू लूथरा व हरप्रीत कालरा आदि मौजूद रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours