हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जैसे कि पूरे भारत देश में 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा। इसी के तहत चंद्राचार्य चौक हरिद्वार में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश मे गत वर्ष 4 लाख सड़क दुर्घटनाये हुई जिसमें लगभग 1 लाख मृत्यु भी हुई। हरिद्वार पुलिस का प्रयास है कि सड़क दुर्घटनाओ में कमी आये। इसी चलते यातायात पुलिस यातायात के नियमो का गम्भीरता से पालन करायेगी। इसके चरण में कल 12 जनवरी रविवार को यातायात के नियमों का पालन करने वालो को गुलाब का फूल दिया जाएगा। यातायात एसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य चालान काटकर सरकारी राजस्व एकत्र करना नही है अपितु सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वो अपने बच्चों को जींवन दे बाइक या स्कूटी नही।
एसएसपी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मोबाइल की सेफ़्टी हेतु गार्ड लगाते में देरी नही करते ऐसी ही जींवन की सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट औऱ हेलमेट लगाने में देरी नही करनी चाहिए। वाहन चलाते समय शराब से परहेज करना चाहिए क्योंकि जींवन से महत्त्वपूर्ण कुछ नही होता। इसके बाद एसएसपी ने बुलेट बाइक चलाते हुवे और अपने पीछे एसपी आयुष अग्रवाल को बैठाकर बाइक रैली का संचालन किया। इस अवसर पर सिडकुल हरिद्वार से महिंद्रा एंड महिंद्रा के जीएम, एसडीएम कुसुम चौहान, एस०पी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ यातायात विजेंद्र डोभाल, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी बिपेंद्र सिंह, यातायात टीआई हितेश कुमार, सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours