हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। इनरव्हील क्लब हरिद्वार ने बच्चो संग इनर व्हील डे मनाया, इनर व्हील महिलाओ की वर्ल्ड की सबसे बड़ी सवेषिक सामाजिक संस्था है, क्लब की नीव 1924 में मैनचेस्टर में मार्गरेट गोल्डिंग ने  रखी थी, 96 वर्षों से इनर व्हील समाज की सेवा में नए आयाम स्थापित कर रहा है, इनर व्हील की हरिद्वार क्लब 12वर्षों से हरिद्वार की हित में समय समय पर समजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है, इनर व्हील हरिद्वार ने इसी श्रृखंला में कल सेवा भर्ती के बच्चे संग केक काटकर मनाया। 
क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर ड्राइंग  प्रतियोगिता भी की कराई गई, बच्चो ने अपनी चित्रकला द्वारा ट्रैफिक लाइट्स का पालन, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का महत्व आदि चीजे को दर्शाया। प्रतियोगिता में अंजलि, माही और पूजा ने पुरस्कार प्राप्त किए, क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल  ने बच्चो को सड़क क्रॉस करने के बारे में जानकारी दी, बच्चो को क्लब द्वारा स्नैक्स, चॉकलेट्स, स्टेशनरी और बिस्कुट वितरित किए गए। क्लब के इस आयोजन ने क्लब अध्यक्ष विनीता गनियाल, सेक्रेटरी मोनिका अरोरा, एडिटर गीता गोनियाल, प्रतिभा राय, डॉक्टर अन्नू लूथरा,विभा गर्ग, विजयलक्ष्मी, साक्षी गुप्ता, सेवा भर्ती के अनिल भारतीय व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours