हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर बसंत पंचमी के त्यौहार पर दिखने वाले चाइनीज मांझे के विरोध में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने जटवाड़ा पुल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चाइनीज मांझे को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की है कार्यकर्ताओं का कहना है कि चाइनीस मांझा से पक्षियों की दर्दनाक मौत हो रही है आने जाने वाले राहगीरों को भी मांझे से लहूलुहान होना पड़ रहा है उन्होंने मांग की है कि खुनी मांजे को तुरंत बंद कराया जाए, यह एक बहुत ही खतरनाक है और इससे अनेकों लोग घायल हो चुके हैं आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी इसकी चपेट में आकर मर रहे हैं लोगों की गर्दन पर भी यह खूनी मांझा चल चुका है, उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जिस जगह जैसे सुभाष नगर, धीरवाली, कटहरा बाजार, बकरा मार्केट ज्वालापुर क्षेत्र में बेचने का कार्य किया जा रहा है इसे तुरंत बंद किया जाए और खूनी मांझा बेचने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाए, वही महंत आकाश गिरी ने कहा है कि पुलिस प्रशासन से हमने गुहार लगाई है लेकिन हम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर इस चाइनीज मांझे को पूरे देश से ही खत्म करें और पक्षियों की हो रही दर्दनाक मौत से उन्हें बचाए, उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को चाइनीज मांझे से दूर रखें और इसका जमकर विरोध करें, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गौड़ ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो चाइनीज मांझे को बेच रहे हैं उन्होंने कई सालों का आकड़ा बताते हुए कहा है कि इस चाइनीज मांझे से कई लोग जख्मी हो गए हैं और कई बच्चे लहूलुहान भी हुए हैं यदि पुलिस प्रशासन इन चाइनीज मांझा वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं करता है तो हम लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे, कार्यकर्ताओं ने चाइनीज मांझे की समस्या के समाधान के लिए कोतवाली ज्वालापुर के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया है। इस अवसर पर महंत आकाश गिरी, संघ रक्षक मोती गिरी, संघ रक्षक हरीश गॉड, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजू नारंग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशु, आजम राष्ट्रीय सचिव मुरसलीन, सह सचिव रियासत अली गौड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव रसिक आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours