हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज 4 जनवरी को जनपद हरिद्वार की ऑपरेशन स्माइल व ऑपरेशन शव शिनाख्त की टीमों की मीटिंग पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा सी०सी०आर० टॉवर स्थित अपने कार्यालय में ली गई जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय के द्वारा ए०एच०टी०यू प्रभारी निरीक्षक पी०सी मठपाल, डी०सी०आर०बी प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल, उप निरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी तथा सभी टीम प्रभारी तथा सदस्यों को उपरोक्त अभियान के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जनपद हरिद्वार की उक्त टीमों के द्वारा अभी तक कुल 125 गुमशुदा व्यक्तियों (महिला, पुरुष, बालक और बालिकाओं) को उनके परिवारजनों तक खोज कर मिलवाया गया शेष बचे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु विभिन्न टीमों के द्वारा कार्य किया जा रहा है, आपको बताते चले कि ओपरेशन स्माइल टीम का कार्य गुमशुदा लोगो की तलाश करके उनके परिवारों तक पहुँचाना है, तथा गरीब बच्चो को शिक्षा से जोडना है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours