हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम सभागार में पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण मित्रों को मेयर गौरव गोयल ने गर्म ड्रेस वितरित की। लगभग छह सौ लोगों को गर्म ड्रेस वितरित करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम की ओर से बढ़ते सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए यह ड्रेस वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से यह वितरण का कार्य किया गया है, जिससे उन्हें सर्दी के बढ़ते प्रकोप से राहत मिलेगी तथा उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक कुशलता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर नगर सहायक आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा, अब्दुल कयूम, अजय प्रधान, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कुमार, मृदुल कुमार मनसा नेगी, सुपरवाइजर राकेश कुमार, विजय कुमार, घनश्याम, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, राशि, रविंदर, अविनाश त्यागी, शुभम शर्मा, आलोक सैनी, निखिल कौशिक, अमर अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours