हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। संकल्प प्रकाश व ब्लड वॉलिंटियर हरिद्वार द्वारा विशाल ननकानी के पिता स्वर्गीय जगदीश ननकानी की पुण्यतिथि पर पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से लेकर हरिपुर कला तक सड़क किनारे असहाय निर्धन व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए, लगभग 450 कंबल वितरित किए गए, जिनसे निर्धन व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड में राहत मिली है, वही कन्हैया केवड़िया ने बताया कि स्वर्गीय जगदीश ननकानी की पुण्यतिथि के अवसर पर निर्धन व्यक्तियों को कंबल बांटे गए हैं जिससे इस कड़ाके की ठंड से उनका बचाव हो सके, उन्होंने बताया कि आगे भी गरीब असहाय व्यक्तियों की मदद की जाएगी, गरीब और असहाय व्यक्तियों की मदद करना बहुत ही पुण्य कार्य है हम सबको इस तरह के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए, जिससे की गरीब व्यक्तियों की जरूरते पूरी हो सके, उन्होंने बताया कि कंबल वितरित में एक चोकाने वाली और दुखदाई बात सामने आई है कि एक व्यक्ति लगभग 28 वर्षीय ठंड से मृत मिला है, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है, उन्होंने कहा है कि इस तरह की दुखदाई घटनाओं को रोका जा सकता है अगर हम सब लोग समय से गरीब व्यक्तियों की सहायता कर सकें, इस अवसर पर सतीश बंसल, विशाल ननकानी, राहुल वशिष्ठ, अभिलाष वात्सायन, नितिन करणवाल, अनिल अरोड़ा, शेखर, सतीजा, सिद्धार्थ कौशिक, कन्हैया घोष, रोहित ननकानी, अंकित शर्मा, विकास सेठ, अंकित अरोड़ा, बंटी, मनीष लखानी, विशाल अनेजा, अंकित नेगी, गौरव, सचदेवा, गगन, राजदेव, ध्रुव भारद्वाज, रुद्राक्ष भारद्वाज, चिराग अरोड़ा, संजीव बंसल, विशी, सरीन आदि सभी साथी शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours