हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अवैध शराब अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा जगजीतपुर क्षेत्र में होटल, ढाबों की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान होटल, ढाबों में शराब पीने पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिसमें 6 व्यक्तियों के चालन किए गए, इस दौरान होटल, ढाबों के मालिकों में हलचल का माहौल बना रहा, वही क्षेत्राधिकारी द्वारा होटल, ढाबा मालिकों को हिदायत की गई कि कोई भी अपने ढाबा होटल में शराब आदि न परोसें यदि कोई यह करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, आपको बता दें कि धर्म नगरी में शाम ढलते ही होटल ढाबो पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब परोसने का कार्य शुरू हो जाता है, होटल ढाबे मालिक बेखौफ होकर अवैध शराब के कारोबार को धड़ाके से चला रहे हैं और लाखों करोड़ों की आस्था के केंद्र धर्मनगरी को धूल मिल करने का काम कर रहे हैं प्रशासन की छुटमुट कार्यवाही का असर ऐसे होटल ढाबे मालिकों पर नहीं दिखता है, प्रशासन को चाहिए की अवैध शराब में लिफ्ट होटल ढाबों के मालिकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाकर जेल की हवा खिलाई जाए, जिससे अवैध शराब पर पूर्ण रूप से जनपद में अंकुश लग सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours