हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रामनगर स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अवसर पर कथा व्यास कैलाश चंद्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने श्री कृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में कथा सुनने का विशेष महत्व है तथा कथा श्रवण से पापों की मुक्ति होती है।उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने कनिष्ठ उंगली से गोवर्धन पर्वत कोटा का अभिमान चूर किया था साथ ही घनघोर बारिश से बृज वासियों की रक्षा भी की थी। पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने कथा में भक्तों को प्रवचन करते हुए कहा कि धर्म का कार्य करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। कथा में पहुंचे मेरे गौरव गोयल ने पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया कथा व्यास पंडित कैलाश चंद शास्त्री ने उनका पटका आदि भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours