हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित कश्यप) हरिद्वार। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली (रजि०) के यूथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन चाइनीस माझे के बढ़ते प्रकोप से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर आज नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि समाज में रहने वाले समस्त व्यक्तियों, बच्चों, महिलाओं, पुरुषों व पक्षियों को चाइनीस मांझे से काफी हानि हो रही है चाइनीस मांझे के कारण 3 जनवरी की सराय निवासी प्रवेश की गर्दन कटने से बड़ा हादसा हो गया था जिसके चलते चाइनीस मांझे पर बैन लग सके, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने कहा कि अगर समय रहते चाइनीस मांझे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो इससे होने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी होगी और जन मास को भविष्य में चाइनीस माझे से होने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ेगा, ओर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चाइनीस मांझे को जल्द ही बंद करवाने के कड़े से कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई ऐसी बड़ी दुर्घटना ना हो और साथ ही मनीष लखानी व गुरविंदर सिंह ने कहा अगर इस प्रकार की घटना भविष्य में ना घटे इसके लिए जिला प्रशासन को सख्ती से काम लेना होगा, वह पूर्ण रूप से चाइनीस मांझे पर प्रतिबंध लगाना होगा, ओर अवैध रूप से चाइनीस मांझा के प्रयोग होने वाले मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के ने रोष जताया, और कहा कि अगर चाइनीस माझे पर जल्द से जल्द पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर मनीष लखानी, सोनू लाल, विनय निगम, मनोज ठाकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवम ठाकुर, आशु, कुलदीप जाटव, अंकित मल्होत्रा, गुलशन कुमार व रोहित पैलवान आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours