हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टीक्कमपुर गांव निवासी रोशन सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने सुल्तानपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि मेरे पशु मेरे घर से कुछ दूरी पर ही बस्ती में बंधे थे वहां से रात लगभग 12:00 बजे के बाद उनमें से एक गाय चोरी हो गई है पत्र में बताया गया कि जब मैं सुबह पशुओं को चारा पानी देने के लिए गया, तो वहां मुझे अपने पशुओं में से एक गाय गायब मिली।
     देखें वीडियो: लक्सर सीओ अविनाश वर्मा
इधर-उधर तलाश करने पर चकरोड़ के पास एक खेत में गाय का खून सर और खाल पड़े हुए दिखाई दिए, जिसे देखकर मेरे होश उड़ गए और इसकी सूचना मैंने गांव में आकर ग्रामीणों को दी, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है, इस बाबत जब सीओ अविनाश वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली थी तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक मुकदमा गौकशी का भी दर्ज किया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours