हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। प्रदेश भर मे चलाय जा रहे ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत आज 4 जनवारी को जनपद हरिद्वार की ऑपरेशन स्माइल टीम -5 ए०एच०टी०यू० द्वारा हरिद्वार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब 2 वर्ष से पूर्व घर से लापता चल रहे बालक अभिषेक (काल्पनिक नाम) पुत्र मजनू उम्र 14 वर्ष निवासी कैलाशपुर जलपाईगुड़ी पश्चिमी बंगाल को अपनी आँखों के सामने पाकर परिजनों के आँसू छलक आये, एक वर्ष से बालगृह रोशनाबाद मे दाखिल बालक अभिषेक की ए०एच०टी०यू० हरिद्वार द्वारा कई चरणों की कॉन्सलिंग की गयी टैब बालक द्वारा केवल अपने ग्राम का नाम बताया गया, बालक हिन्दी नही बोल पा रहा था, काफी दिनों की मेहनत के बाद तथा पश्चिमी बंगाल के कई जनपदों के कंट्रोल रूम से जानकारी कर बालक के ग्राम की सही जानकारी हासिल हुई परिजनों से संपर्क कर हरिद्वार बुलवाया गया परिजनों द्वारा बताया गया कि बालक 2 वर्षों से लापता चल रहा था, अज्ञानवंश व गरीब व अत्यंत पिछड़े क्षेत्र होने के कारण गुमशुदगी दर्ज नही करा पाए थे, बालक द्वारा बताया गया कि उसे कोई अनजान व्यक्ति दिल्ली लेकर गया जहाँ बालक किसी के यहाँ काम पर लगाकर चला गया, एक दिन उक्त बालक बिना बताये ट्रैन में बैठ गया और हरिद्वार आ गया, बालक को पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया पुलिस द्वारा उक्त बालक को घर भेजने में आर्थिक सहयोग भी किया गया, बालक के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफ़ी दयनीय थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours