हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए नगर पालिका मंग्लौर के प्रांगण में एक शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डाॅ० बी०सी० कर्नाटक द्वारा पात्र व्यक्तियों को लाभ दिये जाने का आश्वासन दिया गया, साथ ही विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
डाॅ० राहत अली द्वारा कस्बा में अल्पसंख्यक छात्रों हेतु पुस्तकालय खोले जाने के लिए कहा गया, कार्यक्रम में नगर पालिका मंगलौर के अध्यक्ष श्री हाजी दिलशाद अली, डाॅ० शमशाद, नगर पालिका मंगलौर के सभासद श्री महबूब, जावेद आलम, शाहवकार चिश्ती हाजी इफ्तिखार, सरफराज अहमद, नरेन्द्र कुमार शर्मा, इकरामुल हक, मुहम्मद अनीस, कलीम अहमद, आदेश कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग डब्लू०एच०ओ०डाॅ० अमरप्रीत कौर एवं सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री गुलशेर अली सहित लगभग 220 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours