हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी एसआई नितिन बिष्ट चमोली को हल्द्वानी कोतवाली से सूचना प्राप्त हुई की हल्द्वानी कोतवाली पर पंजीकृत गुमशुदा कुमारी पिंकी जोशी पुत्री केशव चंद जोशी निवासी नई दिल्ली हाल निवास जनपद पिथौरागढ़ के खाते से अंतिम बार चमोली जनपद में एटीएम से पैसे निकाले गए हैं, उक्त सूचना पर ऑपरेशन स्माइल टीम चमोली द्वारा कार्रवाई करते हुए गुमशुदा से संबंधित समस्त विवरण प्राप्त कर गुमशुदा की तलाश हेतु क्षेत्र के अंतर्गत खोजबीन की गई ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना प्राप्त हुई की गुमशुदा द्वारा कर्णप्रयाग से नए सिम क्रय किए गए हैं जिनको सर्विलांस की मदद से लोकेट किया गया तो गुमशुदा द्वारा उपरोक्त सिम का प्रयोग लंगासू एवं खाल पोखरी क्षेत्र अंतर्गत प्रयोग होना पाया गया। इस पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा चौकी प्रभारी लगासू व थाना प्रभारी पोखरी से संपर्क कर समन्वय स्थापित कर गुमशुदा के संबंध में खोजबीन शुरू की गई। गुमशुदा उपरोक्त को जय कंडी कालेश्वर क्षेत्र से बरामद कर गुमशुदा के परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम चमोली व चौकी प्रभारी लंगासू तथा थाना प्रभारी पोखरी का धन्यवाद दिया गया। उक्त गुमशुदा के पिता केशव चंद जोशी दिल्ली उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है, उक्त गुमशुदा को उसके पिता व पिता के साथ आए अन्य परिजनों के सुपुर्द ऑपरेशन स्माइल टीम चमोली द्वारा किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours