हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार एसएसपी डॉ योगेंद्र रावत ने जनपद हरिद्वार में सात उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया है। आपको बताते चलें कि हरिद्वार एसएसपी द्वारा लगातार इंस्पेक्टरो से लेकर उपनिरीक्षकों के फेरबदल किये जा रहें है, ओर आज भी सात उपनिरीक्षकों के फेरबदल करते हुए, विक्रम धामी को कनखल थाने से सिडकुल थाना वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक सोहन सिंह को थाना सिडकुल से थाना कनखल, उपनिरीक्षक दिलबर सिंह कंडारी को थाना कनखल से चौकी प्रभारी रेल ज्वालापुर, उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल को पुलिस लाइन से थाना कनखल, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सेमवाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मायापुर हरिद्वार, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी को चौकी प्रभारी मायापुर से पुलिस कार्यालय व उपनिरीक्षक दिनेश रावत को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल थाना सिडकुल की जिम्मेदारी सौंपी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours