हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। 2020 सोमवार को खिदमत वेलफेयर सोसाइटी, सुल्तानपुर की ओर से लक्सर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संदीप अरोड़ा (प्रदेश अध्यक्ष देवभूमि बधिर एसोसिएशन) का माला पहनाकर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगों को व्हीलचेयर और ट्राईसाईकिल वितरित की गई। संदीप अरोड़ा ने भी स्वयं ट्राईसाईकिल चलाकर दिव्यांगजनो का उत्साहवर्धन किया और संदीप अरोड़ा को मूक बधिरो की सेवाओ एवं अधिकारो के लिए विगत 10 वर्षो से सामाजिक कार्यो के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए सम्मानित गया। इसके साथ ही रवि सरवलिया कप्तान उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम और उनकी टीम के सदस्यो को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संदीप अरोड़ा ट्राई साईकिल चलाकर दिव्यांगजनो का उत्साहवर्धन करते हुए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप अरोड़ा ने कहा कि दिव्यांगजनो की सेवा एवं उनके प्रति समर्पण भावना एक उत्तम धर्म है, यह कार्य खिदमत वेलफेयर सोसाईटी बखूबी कर रही है। इस कार्य के लिए सोसाईटी के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर और उनकी टीम बधाई के पात्र है। उन्होने वह उपस्थित दिव्यांगजनो से कहा कि वे अपने को कभी भी कमजोर ना समझे, क्योकि कमी आप मे नही, लोगो के नजरिए मे है, अपने अंदर छुपी प्रतिभा एवं क्षमता के जरिए लोगोे के नजरिए को बदला जा सकता है। दिव्यांग सब कुछ कर सकते हैं बस आवश्यकता है खुद को निखारने की। संदीप अरोड़ा ने यह भी कहा कि दिव्यांगजनो ने समय समय पर समाज को अपने कार्यो के प्रति आकर्षित किया और कई उदाहरण भी पेश किये।
दिव्यांगजनो को ट्राई साईकिल वितरित करते मुख्य अतिथि संदीप अरोड़ा
अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर ने बताया की इस बार संस्था ने 40 ट्राई साईकिल व व्हीलचेयर से दिव्यांगों को लाभान्वित किया और संस्था द्वारा दिव्यांग लोगो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है और ज्यादा से ज्यादा लोगो को संस्था की सदस्यता दिलाई जा रही है। सचिव एडवोकेट शाहनवाज़ हुसैन ने सभी दिव्यांगो को यूनिक आईडी की जानकारी दी तथा आवेदन करने की अपील की। उपाध्यक्ष सुरेश चौहान ने दिव्यांग अधिकार के लिए लोगों को जागरूक किया। जिला अध्यक्ष वैशाली अरोड़ा ने कहा की संस्था से जुड़े हुए सभी दिव्यांगो की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निवारण किया जाएगा। समारोह का संचालन मास्टर जुल्फिकार अली ने किया। कार्यक्रम में सैय्यद खालिद हुसैन, लाखन, अरविंद, वाज़िद अली, सरफ़राज़ अली, आयुष हैंडीमैन रैपर, गिरिश पपनै, रोशा देवी, नासिर, सहेंद्र कुमार,जाबिर, किरणपाल, आदि मौजूद रहे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours