हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) इमरान देशभक्त। रुड़की में 31 वांं सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के क्रम में आज यातायात पुलिस रुड़की द्वारा यातायात नियमों से लोगो को जागरुक किया गया। आपको बतादें कि रुड़की क्षेत्र की मीडिया और रोड सेफ्टी स्टेकहोल्डर एनएचएआई से अतुल पीडब्ल्यूडी से सहायक अभियंता आर०के चौहान, नगर निगम से जे०ई नरेश व परिवहन कर विभाग से पीटीओ भरत भूषण व मीडिया जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में सुझाव मांगते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व उनके निवारण के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
वर्ष 2018 में घटित सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए कार्य योजना तैयार कर उस पर अमल लाने के संबंध में सहयोग किये जाने हेतु जागरूक किया गया, वहीं उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा रूड़की यातायात व्यवस्था में ओर सुधार लाए जाने के लिए सुझाव दिये गये, साथ ही रुड़की बस अड्डे और आर्मी चौक पर पेंपलेट बाँट कर लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरुक किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours