(गगन शर्मा) हरिद्वार। पहाड़ो की रानी मंसूरी में शनिवार को आये पर्यटकों के चेहरे उस समय खिल गए जब हल्की बारिश के बाद धनोल्टी में दोपहर 12 बजे के बाद बर्फ पड़नी शुरू हो गई। हरिद्वार के वंशिका इंस्टिट्यूट से आये यात्रियों में से राकेश बंसल ने बताया कि वो सिर्फ ये उम्मीद करके धनोल्टी आये थे कि कही पहले से पड़ी थोड़ी सी बर्फ देखने को मिल जायेगी। लेकिन यहाँ आकर जो बर्फ गिरने का मनोहर नजारा देखने को मिला इसकी अपेक्षा नही की थी। इसी इंस्टिट्यूट से मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि पहली बार इतनी सुंदर बर्फ गिरती हुई देखी हुई। दिल्ली से आये पर्यटकों में भी बर्फ को देखकर गजब का उत्साह देखा गया। माना कि बर्फ पड़ने के कुछ समय बाद उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिले जब सड़क पर बर्फ होने के कारण वाहनों के पहिये फिसलने के कारण वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इस बर्फबारी मे हरियाणा, दिल्ली और अन्य स्थानों से आये उन वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा जिन्हें बर्फ पर वाहन चलाने का पहले से अनुभव नही था। इस विषय मे पुलिस अधिकारी राकेश देवली ने कहा कि जिन बाहरी वाहन चालकों को हिल लाइसेंस नही है उन्हें दुर्घटना से बचने के लिये अन्ये वाहन या अनुभवी चालको की सेवा लेनी चाहिए। जिसके कारण कही कही ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। टेम्पू ट्रेवलर मिनी बस के चालक राजेन्द्र का आने वाले यात्रियों से कहना है कि बर्फ पड़ने के कारण रात को होटलों में कमरा मिलना मुश्किल हो जाता है। होटल संचालक भी मौके के लाभ उठाकर चांदी काटने में लग जाते हैं ऐसे में कमरे का किराया सामान्य से ज्यादा हो जाता है। ट्रैफिक जाम को देखते हुवे यात्रियों को छोटे बच्चों के लिये पानी दूध, बिस्किट, खाद्य पदार्थ साथ लेकर चलाना चाहिए। मंसूरी नगर पालिका के अध्यक्ष का आने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वो शौच के लिये सड़क के आस पास न बैठकर पेट्रोल पम्प में शौचालय की सुविधा लेनी चाहिए।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours