हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को रात्रि के समय चैकिंग के दिशा निर्देश दिए हुए है, देहरादून मित्र पुलिस लोगों के लिए सदैव तत्पर है, और देहरादून मित्र पुलिस द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, उसको लेकर लोगों के बीच दून पुलिस की काफी प्रशंसा हो रही है, ऐसे ही मामला दिनाँक 10.12.2019 को रात्रि करीब 11:00 बजे द्वारिका स्टोर ई०सी० रोड डालनवाला देहरादून में एक महिला के सड़क किनारे लेटे होने की सूचना पर चौकी प्रभारी आराघर राजेश असवाल व वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज देवरानी मौके पर पहुँचे, तो पाया कि एक महिला सड़क किनारे कंबल में लेटी हुई है, महिला से जानकारी व पूछताछ की गई तो उक्त महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ रही, तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हुई, महिला की सुरक्षा व सर्दी के दृष्टिगत उक्त महिला को वन स्टॉप सेंटर ई०सी० रोड देहरादून में महिला कॉन्स्टेबल के साथ में ठहराया गया तथा आज दिनांक 11.12.2019 को उक्त महिला का मेडिकल करवा कर नारी निकेतन भेज दिया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours