हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े में आयोजित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पास बैरागी कैंप से अतिक्रमण हटाने, अखाड़ों में स्थाई कार्य तुरंत शुरू कराने, बैरागी कैंप की जमीन बैरागी अणियो को देने, जिन अखाड़ों के पास भूमि नहीं है उन्हें तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की है इसके अलावा प्रयागराज में संगम तट पर मिलिट्री एरिया में मौजूद मठ मंदिरों को नहीं तोड़े जाने की मांग की गई है, हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुंभ का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह से कराने का प्रस्ताव भी अखाड़ा परिषद की बैठक में पास किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि विगत में संपन्न हुई उज्जैन, नासिक व इलाहाबाद कुंभ का उद्घाटन अमित शाह ने किया, तीनों ही कुंभ पर्व सकुशल व भव्य रुप से संपन्न हुआ है शीघ्र ही अखाड़ा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह को निमंत्रित करने के लिए दिल्ली जाएगा, उन्होंने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन को बैरागी कैंप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तत्काल शुरू करनी चाहिए, बैरागी कैंप को अतिक्रमण मुक्त कर भूमि तीनों बैरागी अणियों को सौंपी जाए, जिन अखाड़ों के पास भूमि नहीं है उन सभी अखाड़ों को भूमि उपलब्ध कराई जाए, उन्होंने कहा कि प्रयागराज में संगम तट पर मिलिट्री एरिया में आने वाले मठ मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, जिसका अखाड़ा परिषद कड़ा विरोध करता है, सभी मंदिर अत्यंत प्राचीन है सरकार से मांग है कि किसी भी मंदिर को तोड़ा ना जाए, बल्कि उनका संरक्षण किया जाए, उन्होंने कहा कि ग्राम इक्कड़ कला से निकलने वाली निर्मल अखाड़े की पेशवाई का मार्ग जो की पूरी तरह क्षतिग्रस्त है उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए, अन्य अखाड़ा के पेशवाई मार्ग को भी तत्काल ठीक किया जाए। 
देखें वीडियो: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि सरकार व मेला प्रशासन कुंभ मेला कार्य तेजी से संपन्न कराएं, मेला शुरू होने में समय बेहद कम रह गया है, लेकिन फ्लाईओवर व सड़कों के निर्माण अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं सभी फ्लाईओवर व सड़कों के निर्माण तेजी के साथ मेला शुरू होने से पूर्व संपन्न होने चाहिए, जिससे की कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं व संतो को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, उन्होंने कहा कि अखाड़ों के छावनी स्थलों पर सीवर, पेयजल, बिजली, सड़क आदि की पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जाए, बैठक को संबोधित करते हुए महंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की इक्कड़ शाखा की जमीन फर्जी तरीके से वसीयत बनाकर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, महंत रविन्द्र पुरी महाराज व महंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि महाकुंभ मेले की व्यवस्था व श्राईन बोर्ड के विरोध में कल (आज) मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी बैठक करेंगे, बैठक में महंत नारायण गिरी, महंत रामरतन गिरी, महंत रवीन्द्रपुरी, महंत राजेंद्रदास, महंत धर्मदास, महंत जगदीश गिरी, महंत प्रेमदास, महंत अमनदीप सिंह, महंत शिवशंकर गिरी, मुखिया महंत भगतराम, स्वामी सोमेश्वरानंद, महंत जगतार मुनि, महंत साधनानंद, महंत लखन गिरी, महंत शंकरानंद, जगम्बर राजपुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत दामोदरदास, महंत जसविन्दर सिंह आदि संत महंत उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours