हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। 10 साल पहले चंद लोगो द्वारा शुरू किया गया रक्तदान अभियान कब हरिद्वार का सबसे बड़ा महाअभियान बन जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था। हरिद्वार में रक्तदान क्षेत्र में जागरूकता हेतु एक भगीरथ प्रयास अनिल अरोड़ा और शेखर सतीजा ने 10 साल पहले किया छोटे छोटे रक्तदान शिविरों से शुरू हुआ यह अभियान धीरे धीरे 350 यूनिट्स तक के रक्तदान शिविर में बदल गया धीरे धीरे लोग जुड़ते गए और यह काफिला 365 दिन जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने लगा। पिछले 10 सालो में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न रक्तदान शिविरों के जरिए लगभग 9000 यूनिट्स ब्लड एकत्रित कर हरिद्वार ,एम्स ऋषिकेश एवं देहरादून के कई बड़े ब्लड बैंक्स को दिया गया। हरिद्वार की कई प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं का भी प्रशंसनीय सहयोग हमेशा ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के साथ रहा जिनमें से उत्तरांचल पंजाबी महासभा, हरिद्वार केमिस्ट एसोसियशन, लॉयन्स क्लब हरिद्वार ग्रेटर,लायंस क्लब,रानीपुर, रोटरी क्लब कनखल, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, डी ए वी स्कूल, लॉयन्स क्लब मंदाकिनी, संकल्प प्रकाश, लाइफ सेवर ग्रुप,श्याम सखा मंडल, रोटरी क्लब सेंट्रल ,ब्लड फ्रेंड्स देहरादून,राज्य कर विभाग, हरिद्वार, गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, साईं कुटुम्ब समिति, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, गुरुकुल विश्वविद्यालय अंजुमने गुलमन मुस्तफा सोसायटी, रवि डायग्नोस्टिक सेंटर, साईं रक्तदाता, रुड़की आदि संथाओ के कदम कदम पर सहयोग रहा।
यह भी पढ़िए
संस्था के सदस्य अनिल अरोड़ा जी के नेतृत्व में 24 घंटे जरूरतमंदो की मदद के किए तैयार रहते है। संस्था के सक्रिय सदस्यों में अनिल झांब,विशाल अनेजा, अशोक कालरा, मनीष लखानी, विशाल ननकानी, देवेन्द्र तनेजा, अजय पाल, कामना तनेजा,सुमित बंसल, प्रवीण कपिल , लक्ष्य नारंग, अंकित नेगी, डॉ हिमांशु पंडित, मयंक छाबड़ा, नितिन पोखरिया , शेखर सतीजा,डॉ भव्य भव्य नारायण, सिद्धार्थ कौशिक, विशाल, शादाब कुरैशी, मसूद खान फूल भाई आदि प्रमुख है।
यह भी पढ़िए
विगत 2-3 महीनों में डेंगू का विकराल रूप हम सभी ने देखा है।ब्लड वोलियंटर्स, हरिद्वार द्वारा हरिद्वार /रुड़की/एम्स/जोलीग्रांट/देहरादून के सभी ब्लड बैंक के सहयोग से मरीजों को प्लेटलेट्स की उपलब्धता करायी गयी। डेंगू के गंभीर हो जाने की स्थिति में कई बार मरीज को प्लेटलेट्स की काफी ज्यादा यूनिट या SDP/प्लेटलेट्स के जंबो पैक की आवश्यकता पड़ती है।
यह भी पढ़िए
हरिद्वार के ब्लड बैंक में SDP मशीन न होने के कारण हमारी टीम के लगभग 60 सदस्यों द्वारा रुड़की/देहरादून के ब्लड बैंक में जाकर SDP डोनेशन कर हरिद्वार के अस्पतालों में जम्बो पैक उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही हरिद्वार के बाद पूरे भारत में रक्त की किसी भी मरीज को कही भी जरूरत पड़ती है तो ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार की टीम भारत के दूसरे राज्यो की अन्य टीमो के सहयोग से उस को पूर्ण कराती है जिस प्रकार ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार रक्तदान व मरीज को रक्त उपलब्ध कराने में पूरे भारतवर्ष में एक सक्रिय नेटवर्क है जो (24*7) कार्येरत है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours