हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शांतरशाह चौकी पुलिस ने एक जेसीबी मशीन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज कर दी है पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रतनपुर गांव में जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी का कार्य किया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी का कार्य कर रही जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं शांतरशाह चौकी इंचार्ज अशोक कुमार रावत ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मुखबिर की सूचना पर मिट्टी का कार्य करते हुए एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया है उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी, उन्होंने कहा कि समय-समय पर भी शांतरशाह चौकी पुलिस अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई करती रहती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours