हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है अचानक बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है लगातार बारिश होने से आमजन को अपने घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं इस मौसम में बारिश कई प्रकार की बीमारियां जैसे इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, फ्लू, वायरल को भी अपने साथ लाती है। इस मौसम में हुई बारिश में भीगना या कपड़े गीले होने पर नहीं बदलना आपको बीमारी की आगोश में ले जा सकता है। मौसम में अचानक आया परिवर्तन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, ऐसे में खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरते, बारिश की बूंदों से बचें और कपड़े भीगने पर उन्हें तुरंत बदल दिया जाए, विशेषकर बच्चों को सर्दी की बारिश से पूर्ण रूप से बचाया जाए, क्योंकि बच्चों पर बीमारियां जल्दी पकड़ करती हैं, गर्म कपड़ों और अग्नि का इस्तेमाल करें और मौसम का आनन्द उठाते हुए अपने आप को खुद को स्वस्थ भी रखे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours