हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ट्रक यूनियन पर बैठे साधु संतों का एसडीएम और सीओ ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कर दिया है आपको बता दें कि 3 दिसंबर को ट्रक यूनियन पर मंगलौर में बन रहे स्लाटर हाउस के विरोध में साधु संतों ने अनशन शुरू कर दिया था 10 दिन से लगातार अनशन कर रहे हैं साधु संतों को कई बार प्रशासन ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने दसवे दिन एसडीएम पूरण सिंह राणा व सीओ अविनाश वर्मा के आग्रह पर साधु संतों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, उनका कहना है कि प्रशासन ने कहा है कि जो उनकी मांगे हैं वह शासन को भेज दी गई हैं और बहुत जल्द उनकी समस्या का शासन स्तर से समाधान किया जाएगा, एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि 3 दिसंबर से कुछ साधु संत मंगलौर में बन रहे स्लाटर हाउस को लेकर अनशन कर रहे थे उन्हें समझा दिया है और उनकी जो मांगे हैं वह शासन को भेज दी गई हैं और जूस पिलाकर साधु संतों का अनशन समाप्त करा दिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours