हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की के एक मजदूर ने केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर अपना वादा पूरा करने की याद दिलाई है, मजदूर अरुण कुमार सैनी निवासी सलेमपुर राजपूतान ने एच आर डी ए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लिखित पत्र में बताया कि मैंने 10 वर्ष हरिद्वार की हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में कार्य किया है लेकिन किसी गलती के हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार कंपनी प्रबंधक ने षड्यंत्र रच कर कंपनी से बाहर निकाल दिया, उन्होंने पत्र में यह भी लिखा के छोटे से मजदूर 17 माह तक आपकी सेवा में हाजिर रहा है, सिर्फ यह उम्मीद जताकर की माननीय मंत्री मुझे दोबारा से हरिद्वार की हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में तैनाती करा कर न्याय दिलाएंगे, मजदूर अरुण कुमार सैनी ने लिखित पत्र में यह भी कहा कि मैं 23 जुलाई 2018 को आपके दिल्ली निवास पर रात में 9:00 बजे रुड़की की पूरी भाजपा टीम के साथ मिला था मजदूर ने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मुझे रुड़की की पूरी भाजपा टीम के सामने वचन दिया था कि तुम्हें न्याय मिलेगा, लेकिन 1 वर्ष बीत बीत गया, लेकिन आप अपना वचन पूरा नहीं कर पाए है। अब देखना होगा कि केंद्रीय मंत्री से पीड़ित अरुण कुमार सैनी को इंसाफ मिलता है या नहीं, या पूर्व की भांति मामले को ठंडे बस्ते में रख दिया जाता है। यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours