हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस को रामकिशन मिशन बंगाली अस्पताल कनखल से सूचना मेमो प्राप्त हुआ कि मोनिका पुत्री यादराम निवासी रामदास वाली थाना नागल सती जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष ने कोई जहरीला पदार्थ खा लेने पर परिजनों द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है इस सूचना पर चेतक पर तैनात कांस्टेबल 721 महेंद्र तोमर तथा कांस्टेबल 1009 मुकेश नेगी मौके पर अस्पताल में पहुंचे तथा मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया, रात्रि का वक्त होने के कारण मौके पर पंचायत नामा की कार्रवाई नहीं हो, इसलिए आज दिनांक 26 /12 /2019 को मृतक मोनिका के शव का उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रसाद घिल्डियाल द्वारा पंचनामा भरा गया तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के मृतक मोनिका के शव को दाह संस्कार हेतु मृतक के पिता जयपाल सिंह तथा अन्य परिजनों की मौजूदगी में सुपुर्द किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours