हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पर नगर नियंत्रण कक्ष हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि थाना अंतर्गत आयरिश पुल के पास एक व्यक्ति अचेत या मृत अवस्था में पड़ा हुआ है तत्काल कार्रवाई करें कि सूचना पर थाना से तत्काल मौके पर चेतक 10 पर नियुक्त कर्मचारियों कांस्टेबल 721 महिंद्र तोमर व कांस्टेबल 1009 मुकेश नेगी को मौके पर रवाना किया गया, मौके पर पहुंचने पर कर्मचारी गणों द्वारा पाया गया कि आयरिश पुल के पास सड़क हाईवे के किनारे एक अज्ञात पुरुष जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है संभवत किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार कर आई चोटों के कारण मृत्यु हुई हो तथा जिसके द्वारा ग्रे कलर की जैकेट तथा अंदर गरम इनर जिस पर गरम कैप भी लगी है तथा नीले रंग का लोवर पहने हुए हैं व बैंगनी कलर का नेकर जिस पर अंग्रेजी के अक्षरों में एडिडास लिखा हुआ है पहने हुए हैं तथा रंग सावला है मृत अवस्था में पड़ा हुआ है आसपास मृतक तक के वारिसान का पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई है शिनाख्त तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है यदि किसी थाना व शाखा से संबंधित हो तो आवश्यक कार्रवाई करेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours