हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। धर्म नगरी मे गंगा की सफाई को लेकर कुछ सामाजिक संगठनो द्वारा हर हफ्ते 02 घंटे गंगा की सफाई अभियान किया जाता है, लेकिन ऐसा लगता है, कि सामाजिक संगठनो द्वारा मात्र समाज की सहानुभूति हासिल करने के लिए सफाई का दिखावा किया जाता है, यदि सामाजिक संगठन हकीकत मे गंगा की सफाई को लेकर इतना चिन्तित है, तो गंगा मे नालो का गिरना अब तक क्यो बंद नही हुआ है, इससे यह बात बिल्कुल साफ होती है, कि सामाजिक संगठन केवल समाज की सहानुभूति हासिल करने के लिए तथा प्रसिद्धि हासिल करने के गंगा सफाई का दिखावा करते है,
देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
यह सभी बाते कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपडा ने हरिद्वार की गूंज से कही तथा उन्होने हरिद्वार पुरानी छोटी सब्जी मंडी स्थित विष्णु घाट चौक पर गंगा प्रदूषण इकाई द्वारा सीवरेज पंपिंग स्टेशन की मेन लाइन जोकि विष्णु घाट पुल क्रॉस पर साइड मोड पर बुरी तरीके से फटी पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सारा सीवरेज का पानी गंगा में बह रहा है, और अधिकारी केंद्र सरकार राज्य सरकार के संरक्षण में मां गंगा की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे व अन्य योजनाओं को सिर्फ कागजों में ही चला रहे हैं सीवरेज की पाइप लाइन लीकेज वह मां गंगा में जा रहे सीवरेज के पानी मल मूत्र पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने नमामि गंगे सीवरेज ट्रीटमेंट जल संस्थान के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए 24 घंटे में गंगा में जा रहे मल मूत्र सीवरेज के पानी की ट्रीटमेंट की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours