हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के कुछ क्षेत्रो मे जंगली जानवरो के आबादी मे घुसने तथा जानमाल की हानि होने के खबरे इस समय समाचार पत्रो और सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है, कही गुलदार के घूमने कही गुलदार के इंसानों को मारने कही गुलदार के आबादी मे घुसने तथा हाथियों के आबादी मे घुसने की खबर आय दिन सुनाई व सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है, इन सभी खबरो के बीच जंगलात विभाग के रेंजर दिनेश नौडियाल द्वारा हरिद्वार की गूंज को अभी अभी मोबाइल फोन के माध्यम से बताया गया है, कि एक उच्च अधिकारियों की टीम जिसमे गढवाल प्रमुख पात्रा जी व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ जनपद मे पहुँचे है, जिसमे देहरादून से पहुँचे उच्च अधिकारी गणो द्वारा उन उन क्षेत्रो का निरीक्षण किया जा रहा है, जहाँ जहाँ से जंगली जानवरों का आवागमन शहरो तथा आबादी वाले क्षेत्रो मे हो रहा है, दिनेश नौडियाल द्वारा यह भी बताया गया है, कि अतिशीघ्र ही इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाये जा रहे है, तथा तत्काल भी उच्च अधिकारियों की टीम द्वारा जो भी दिशा निर्देश जनपद को दिये जायेगा, उनको समाज के लिए अमल मे लाया जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours